Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धरती आबा के परपोते को सीएम हेमन्त ने किया नमन...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धरती आबा के परपोते को सीएम हेमन्त ने किया नमन...
विज्ञापन

बिरसा मुंडा के परपोते का रांची के अस्पताल में निधन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंडा 45 वर्ष के थे। उन्होंने राज्य के शीर्ष अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली।

दरअसल, मंगल मुंडा एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और यहां एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। मंगल मुंडा को मंगलवार को खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया था। खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आयी थी। उनके सिर में खून के थक्के जमा हो गये थे। 

रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेन बिरुआ ने कहा- बिरसा मुंडा के रिश्तेदार मंगल मुंडा की रात करीब साढ़े 12 बजे हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल मंगल मुंडा को वेंटिलेटर पर रखा गया था। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। 

वहीं, प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया- रिम्स में इलाजरत, भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

राज्यपाल गंगवार ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक संदेश में कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उधर, भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचे हैं। उन्होंने पुष्प चक्र अर्पित कर मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने मंगल मुंडा के परिजनों से मुलाकात की है। उनका दुख बांटा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,840