Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड चुनाव ने दी इंडिया गठबंधन को मजबूती : अखिलेश यादव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड चुनाव ने दी इंडिया गठबंधन को मजबूती : अखिलेश यादव
विज्ञापन
  • झारखंड में जीत से इंडिया गठबंधन को मजबूती मिली, अखिलेश बोले- बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दे को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत से नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन को मजबूती मिली है और वह आदिवासियों के अधिकारों एवं रोजगार के लिए लड़ाई जारी रखेगा।

सपा प्रमुख ने यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कहा कि झारखंड चुनाव के नतीजों ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। लोगों ने अपनी सूझबूझ और लोकतांत्रिक निर्णयों से एक प्रगतिशील सरकार चुनी। उन्होंने हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन को झारखंड को समृद्धि, विकास तथा प्रगति के रास्ते पर लाने का एक और मौका दिया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। बेरोजगारी, महंगाई और आदिवासियों तथा किसानों के अधिकारों को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा को अदालतों, संविधान और संवैधानिक निकायों पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,778