दिसंबर से मंईयां सम्मान के लाभुकों को मिलेंगे 2500 रुपये
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक की। इसमें 8 फैसलों पर मुहर लगायी गयी।
गुरुवार (28 नवंबर) को हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक मंत्रिपरिषद की बैठक में दिसंबर 2024 से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को 2500 रुपये प्रति माह भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।