Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : ऐतिहासिक होगा कल सीएम हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : ऐतिहासिक होगा कल सीएम हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
  • कल होने वाले अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समरोह कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये 

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से अतिथि रांची पहुंचेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह में आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

राज्य सरकार ने इन सभी गणमान्य लोगों को राजकीय अतिथि घोषित किया है। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। सभी अतिथि 28 नवंबर को रांची आयेंगे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उसी दिन लौट जायेंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस, राजद और माले के वरीय नेताओं का पहुंचना भी संभावित है। हालांकि, अब तक उनकी स्वीकृति राज्य सरकार को प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,688