Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : बूढ़ापहाड़ के कुख्यात माओवादी कमांडर छोटू खरवार की हत्या

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : बूढ़ापहाड़ के कुख्यात माओवादी कमांडर छोटू खरवार की हत्या
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीमपांव जंगल के पास माओवादी कमांडर छोटू खरवार की हत्या कर दी गयी। पलामू डीआईजी वाई एस रमेश ने इसकी पुष्टि की है। डीआईजी का कहना है कि आपसी विवाद में माओवादी छोटू खरवार की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही हत्या का कारण साफ हो पायेगा।

दरअसल, कुछ दिनों से माओवादियों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। बताया जाता है कि मंगलवार की रात समझौते के लिए माओवादी नक्सली भीमपाव जंगल में इकट्ठा हुए थे। इसी बीच विवाद बढ़ गया और माओवादी एक-दूसरे से उलझ गये। इस दौरान एक माओवादी ने छोटू खरवार की गोली मारकर हत्या कर दी। 

घटना के बाद मृतक के शव को जंगल में छोड़कर अन्य नक्सली मौके पर से फरार हो गये। इस संबंध में पलामू डीआईजी वाई एस रमेश ने बताया कि जंगल में जो बॉडी मिली है, वह माओवादी छोटू खरवार की ही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्पष्ट जानकारी हो पायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 57,022