Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिरसा मुंडा का वंशज सड़क हादसे में घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिरसा मुंडा का वंशज सड़क हादसे में घायल
विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने दिया बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने का निर्देश

टीम एबीएन, रांची। आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा के वंशजों में से एक सदस्य सड़क हादसे में जख्मी हो गये हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते मंगलवार को खूंटी जिले के प्रशासन को उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि वंशज की पहचान मंगल मुंडा के रूप में हुई है। 

उसने बताया कि खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र में पीडिहातु मोड़ के निकट सोमवार शाम को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के बाद उसके सिर में चोटें आयीं। खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि वाहन के पीड़िहातु मोड़ पर मुड़ने के दौरान एक वाहन की छत से 2 लोग गिर गये। मुंडा को खूंटी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट आयी है। 

अधिकारी ने बताया कि मंगल को बेहतर इलाज के लिए रांची राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया। खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री को सूचित किया कि खूंटी के सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम गठित की गयी और चिकित्सा पेशेवरों को रांची स्थित रिम्स भेजा गया है, ताकि पीड़ित को बेहतर इलाज दिया जा सके। 

उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो चिकित्सकों की सलाह पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जा सकती है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मंगल मुंडा की हालत अभी स्थिर है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,982