Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद सोबरन सोरेन को दी विनम्र श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद सोबरन सोरेन को दी विनम्र श्रद्धांजलि
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, नेमरा, गोला, रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शहीद सोबरन सोरेन जी के 67वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड़ (नेमरा, गोला) में शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मौके पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि आज के दिन प्रत्येक वर्ष हम सभी लोग एकत्रित होकर शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर उन्हें याद कर नमन करते हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 

मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होगा। मैं आज आप सभी को शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित करता हूं। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन, विधायक ममता देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,913