Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पसंद ने किसानों को बांटे साहेब सेम का बीज देकर किया प्रोत्साहित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पसंद ने किसानों को बांटे साहेब सेम का बीज देकर किया प्रोत्साहित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जिले के पसंद फाउंडेशन ने 3 जिला के 35 किसानों को बांटे साहेब सेम के बीज और उन्हें उसकी खेती से होने वाले लाभ बताये। खूंटी के कर्रा, सिमडेगा के कोलेबिरी तथा गुमला के सिसई प्रखंड के कुल 35 किसानों को खेती करने के लिए सेम के बीज दिये गये। 

इस वर्ष भारतीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत साहेब सेम की स्वर्ण सुधा किस्म की 40 किलो बीज 1 एकड़ के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पलांडू के सहयोग से दिया गया है। आने वाले समय में मौसम के अनुसार विभिन्न प्रकार के सब्जी के बीज एवं अन्य सहयोग किसानों को दिये जायेंगे। 

संस्था के कीर्तिमान नाथ ने किसानों को बताया कि साहेब सेम की खेती से उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही इसके प्रयोग से उन्हें पोषण मिलेगा। साथ ही साहेब सेम के कच्चे बीज को सब्जी, पके बीज से दाल, बेसन तथा दुबारा खेती के लिए बीज की तरह उपयोग किया जाता है तथा ये स्वास्थ के लिए लाभदायक भी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,515