टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के पदाधिकारियों ने राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को मिले ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान राज्य में सामाजिक और आर्थिक विकास के मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने क्लब के सदस्यों को निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतिनिधिमंडल में क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा, चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल, सचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, मोनिका गोयंका, पीयूष कुमार समेत अन्य शामिल थे।