Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मेरे सपनों का झारखंड...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मेरे सपनों का झारखंड...
विज्ञापन

झारखंड में हर जीवन खुशहाली और प्रगति से जुड़ा है : संजय सर्राफ

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के नवनिर्वाचित सरकार को शुभकामनाएं देते हुए झारखंड अभिभावक मंच के प्रांतीय प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि मेरे सपनों का झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां हर जीवन खुशहाली और प्रगति से जुड़ा है। नवनिर्वाचित सरकार के तहत मैं एक ऐसे झारखंड की कल्पना करता हूं जो अपने प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करे, सतत् विकास सुनिश्चित करे और अपने हरे-भरे जंगलों और जैव विविधता को संरक्षित रखे। 

यहां शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो। आधुनिक और विश्वस्तरीय स्कूल-कॉलेज हर बच्चे के लिए सुलभ हो, चाहे वे ग्रामीण हों या शहरी। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाए ताकि हर नागरिक को सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिले और वे स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकें। मेरे सपनों का झारखंड में छोटे- बड़े व्यवसायों, उद्योगों और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे रोजगार के व्यापक अवसर बनेंगे। 

साथ ही, यहां के किसानों को बेहतर सिंचाई, आधुनिक तकनीक और उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले। स्थानीय कारीगरों और परंपरागत शिल्प को भी सरकार का समर्थन मिले। राज्य का बुनियादी ढांचा सशक्त होगा, जहां बेहतर सड़कों, प्रभावी सार्वजनिक परिवहन और डिजिटल कनेक्टिविटी से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की खाई पाटी जाये। 

महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया जाये, जिससे एक सुरक्षित और समावेशी समाज का निर्माण होगा। सबसे महत्वपूर्ण मेरे सपनों का झारखंड एक ऐसा स्थान हो जहां शांति और सामुदायिक भावना फूले-फले, और सभी मिलकर एक उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य के लिए कार्य करें। यही झारखंड मैं देखना चाहता हूं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,263