Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

युवाओं के आदर्श से बेहतर समाज का निर्माण : अरुणा शंकर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
युवाओं के आदर्श से बेहतर समाज का निर्माण : अरुणा शंकर
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। युवाओं को आदर्श के रुप में स्वयं को प्रस्तुत करने से ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। उक्त बातें मेदिनीनगर की प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने सामाजिक कार्यकर्ता सौरव तिवारी के आवास पर नवदंपति को बधाई देते हुए कही। मालूम हो कि गत  दिनों सौरव तिवारी ने अपनी विधवा भाभी नेहा तिवारी से विवाह कर समाज में बेहतर संदेश देने का प्रयास किया था। 

श्री तिवारी ने अपने बड़े भाई के आकस्मिक निधन हो जाने पर अपने परिवार और शुभचिंतकों की सलाह पर यह कदम उठाया, जिसकी चहुंओर सराहना हो रही है। श्रीमती शंकर को इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी के फेसबुक पोस्ट से हुई तो उन्होंने तत्काल नवीन तिवारी से बात कर इसकी पुरी जानकारी ली। उस समय वो महाकाल का दर्शन करने उज्जैन गई हुई थी।

वहां से लौटने के बाद मंगलवार को नवदंपति को बधाई देने रेड़मा स्थित सौरव तिवारी के आवास पर पहुंचीं। श्रीमती शंकर नवदंपति के स्वर्णीम भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी मातृ भूमिका में सदैव ख्याल रखने के प्रति आश्वस्त किया। श्रीमती शंकर के साथ सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी, सुनील गुप्ता, आशीष अदम्य, शशांक दूबे एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,584