Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

2.0 में जनता से किये वादे पूरी करें हेमंत : प्रतुल शाहदेव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
2.0 में जनता से किये वादे पूरी करें हेमंत : प्रतुल शाहदेव
विज्ञापन

हमें उम्मीद है कि हेमंत 2.0 में अपनी गलतियों से सबक लेंगे और जनता से किये वादे पूरे करेंगे : प्रतुल शाहदेव

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए बिरसा की भूमि पर एक बार फिर सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है। वहीं, इस पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नयी सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेंगे।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमन्त 1.0 जो भ्रष्टाचार का खेल था। खुद हेमंत सोरेन जेल गये। हमें उम्मीद है कि हेमंत 2.0 में अपनी गलतियों से सबक लेंगे और उन्होंने मेनिफेस्टो में जो भी बड़े-बड़े वादे किये हैं, महिलाओं से जो वादा किया है, उस पर अमल करेंगे। साढ़े चार सौ में गैस सिलेंडर और किसानों से किये गये सभी बड़े वादे जो कर्ज माफी के उन्होंने किये हैं उसको पूरा करेंगे। पिछली बार की घोषणा हवा हवाई थी।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इस बार हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जनता के हित में कदम उठायेंगे और सरकार जो भी सकारात्मक कदम उठाएगी हम उसका समर्थन करेंगे, लेकिन एक मजबूत विपक्ष की नजर हमेशा सरकार पर रहेगी क्योंकि पिछली बार के हेमंत 1.0 से हमने सबक लिया है कि इस सरकार में लगातार घोटाले होते थे। 

मुख्यमंत्री जी अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए एक नयी शुरुआत करें। हम यही अपेक्षा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के नतीजों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपना मुद्दा नहीं बदलती। हमारा मुख्य नारा भी सबका साथ सबका विकास है। जहां भी तुष्टिकरण होगा, हम तुष्टिकरण के खिलाफ आवाज उठायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,566