Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई दिग्गज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई दिग्गज
विज्ञापन

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होंगे शामिल, जानें

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव सहित इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। 28 नवंबर को हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस नेता ने कहा है कि 28 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए इंडिया के सभी शीर्ष नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं। 

कांग्रेस नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पूरी संभावना है कि 4 सीट जीतने पर एक मंत्री पद की प्रारंभिक योजना के अनुसार, कांग्रेस कोटे से झारखंड सरकार में 4 मंत्री बन सकते हैं। 24 नवंबर को हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की थी। उन्होंने पद से इस्तीफा दिया और सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया। 

इससे पहले रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में ह्यइंडियाह्ण के नेताओं ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया था। झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। झामुमो की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और भाकपा (माले) (लिबरेशन) ने 2 सीटें जीतीं। समझौते के अनुसार, राजद कोटे से एक मंत्री बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,439