Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : संसद सत्र में भाग लेने सांसद सुखदेव भगत दिल्ली रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : संसद सत्र में भाग लेने सांसद सुखदेव भगत दिल्ली रवाना
विज्ञापन
  • सांसद सुखदेव भगत संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली के लिए हुए रवाना

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत आज संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली  रवाना हुए। कल से शीतकालीन संसद सत्र प्रारंभ हो रहा है जो 20 दिसंबर तक चलेगा। सांसद सुखदेव भगत इस शीतकालीन सत्र में भी देश, राज्य एवं स्थानीय स्तर के अनेक मुद्दों को उठाएंगे। 

सांसद सुखदेव भगत चुनाव जीतने के बाद पहले संसदीय सत्र में जिस प्रकार सरना धर्म कोड, गुमला जिला को रेलवे लाइन को जोड़ने, गुमला में परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के नाम से सैनिक स्कूल खोलने सहित देश एवं राज्य के अनेक मांगों को जोरदार ढंग से उठाया थे।

जिसके कारण लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने माननीय सांसद सुखदेव भगत को पत्र भेजकर संसद में प्रमुखता से अपनी बात रखने के लिए उन्हें बधाई भी दिए थे। इस संसदीय सत्र में भी माननीय सांसद सुखदेव भगत जन समस्याओं को प्रमुखता से संसद में उठाएंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,740