टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने कला केंद्र सिंह मोड में लायंस इंटरनेशनल पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पीस पोस्टर प्रतियोगिता में 11 से 13 वर्ष आयु के 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया
क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शांति और सौहार्द की भूमिका निभाती है। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने पोस्टर पर विश्व शांति के रंग भरे। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से विश्व शांति का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में नैना कुमारी, शांभवी रोशन एवं अलीशा होरो को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष सह जोनल चेयरपर्सन लायन शैलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की संयुक्त रूप से शुरुआत पीस पोस्टर किट का अनावरण के साथ किया। इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन मनोज कुमार मिश्रा ने बच्चों को पीस पोस्टर के थीम को आत्मसात करने एवं बड़े होकर विश्व शांति के प्रयासों में भाग लेने को कहा।
धन्यवाद ज्ञापन क्लब के पीआरओ सह प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर लायन अल्तमस आलम ने किया। मौके पर क्लब के कोषाध्यक्ष लायन संतोष अग्रवाल एवं सर्विस चेयरपर्सन लायन पीयूष कुमार ने संयुक्त रूप से सभी बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।
मौके पर संस्थान की निदेशक प्रोफेसर श्रीमती पिंकी कुमारी, संचालक ने संध्या कुमारी, विजय शंकर कुमार, रितिका घोष, असद आलम एवं अन्य उपस्थित थे। 7कट जानकारी लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष अमित शर्मा ने दी।