टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के द्वारा खिचड़ी वितरण का कार्य निरंतर जारी है। प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी वितरण करने की योजना के तहत क्लब द्वारा आज भी सदर अस्पताल परिसर में जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।
इस दौरान लगभग 1000 लोगों ने खिचड़ी का आनंद लिया और इसके लिए क्लब के सदस्यों को धन्यवाद दिया। विदित हो कि फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के द्वारा यह कार्य पिछले 18 सप्ताह से किया जा रहा है।
क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने कहा कि जनहित से जुडी हमारी इस मुहीम में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। लोगों के प्रोत्साहन से ही हम इस मुहीम को लगातार सफल रूप से करते आ रहे हैं। यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपाध्यक्ष खुश्बू अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मोनिका गोएनका, तलविंदर कौर व अन्य सदस्य शामिल हुए।