Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मैं तो जीत जाऊंगा... इसी उम्मीद में बीतेगी प्रत्याशियों की रात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मैं तो जीत जाऊंगा... इसी उम्मीद में बीतेगी प्रत्याशियों की रात
विज्ञापन

झारखंड चुनाव 2024

कौन जीतेगा झारखंड का चुनाव? आज का दिन सबके लिए काफी भारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में कल यानी शनिवार (23 नवंबर) को रिजल्ट जारी किया जायेगा। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जायेगी। वोटों की काउंटिंग के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना होगी। सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जायेगी। 

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किये गये हैं। बता दें कि प्रदेश में इस बार सिर्फ दो चरणों में चुनाव संपन्न कराया गया है। पहले चरण में 13 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। महज कुछ घंटे के बाद ही 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से पलामू की 5 विधानसभा पांकी, डालटनगंज, छत्तरपुर, बिश्रामपुर और हुसैनाबाद सीट के लिए मतों की गिनती होनी है। 

वोटिंग के बाद इवीएम को सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। दूसरी तरफ विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक भी सिपाही की तरह स्ट्रॉन्ग रूम में सील इवीएम की सुरक्षा में डटे हुए हैं। सीसीटीवी की 24 घंटे नजर रख रहे हैं। नतीजों से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी जारी है। एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। 

भाजपा का दावा है कि 59 सीटें जीतकर एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं झामुमो के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक फिर से सत्ता में वापसी का दावा कर रहा है। झामुमो प्रवक्ता डॉ तनुज खतरी ने कह कि झारखंड की जनता ने अपना मत दे दिया है और फिर से एक बार हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड बनेगी। भाजपा ने विभाजन करने का काम किया लोगों के साथ चुनाव लड़ने का काम किया। झारखंड की जनता ने राजनीतिक रूप से उन्हें थप्पड़ मारने का काम किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,000