Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में बनेगी एनडीए की सरकार : चंपई सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में बनेगी एनडीए की सरकार : चंपई सोरेन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- इस बार राज्य में बदलाव जरूर आयेगा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जतायी गयी है। एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है। 

वहीं, सरायकेला सीट से प्रत्याशी चंपई सोरेन ने दावा किया कि इस बार राज्य में बदलाव जरूर आयेगा। चंपई सोरेन ने कहा कि एग्जिट पोल अपना काम कर रहे हैं। हम हर विधानसभा क्षेत्र में गये हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगार लोग निराश हैं। छात्र निराश हैं। इसलिए बदलाव सुनिश्चित है। 

वहीं, बोकारो में झारखंड विधानसभा में विपक्ष नेता और चंदनकियारी सीट से भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी ने कहा, लोग पिछले दो सालों से बदलाव के मूड में थे। यहां इस बार भाजपा, एनडीए की सरकार बनेगी। इस भ्रष्ट सरकार का जाना तय है। हमने पहले भी कहा है कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो भाजपा विधायक दल और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिसे भी मौका मिलेगा, वह नेता झारखंड को आगे ले जायेगा।

पांच एग्जिट पोल के नतीजे

चाणक्य के एग्जिट पोल में राजग को 45-50 और आईएनडीआईए को 35-38 सीटें, मैट्रिज ने राजग को 42-47 और आईएनडीआईए को 25-30 सीटें, पीपुल्स पल्स ने राजग को 44-53 और आईएनडीआईए को 25-37 सीटें, जेवीसी ने राजग को 40-44 और आईएनडीआईए को 30-40 सीटें, एक्सिस माय, इंडिया ने आईएनडीआईए को 53 और राजग को 25 सीटें दी है। 

वहीं, इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, हम एग्जिट पोल से अलग हैं। हम 50-55 सीटें पार करने जा रहे हैं। यह झारखंड के इतिहास की सबसे मजबूत सरकार होगी। लोग इस सरकार से तंग आ चुके थे। जेएमएम की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। सीएम 5 महीने जेल गये। जनादेश हमारे पक्ष में हैं। यह 23 नवंबर को मतगणना शुरू होने पर सच साबित होगा। वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी एग्जिट पोल पर अपनी राय रखी है।

गौरतलब है कि साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिली थी। वोट शेयरिंग की बात करें तो, मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा गठबंधन को 44.9 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। जबकि, जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन का वोट शेयर 38.2 फीसदी रह सकता है। वहीं, सर्वे में अन्य को 16.9 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,776