Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
विज्ञापन

सीएम हेमंत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी का जताया आभार 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सीएम हेमंत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। सीएम हेमंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कल मतदान खत्म होने के बाद आज झामुमो परिवार के सभी प्रत्याशियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ आनलाइन बैठक की। 

सभी ने दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर कड़ी से कड़ी मेहनत की है। आप सभी का आभार और जोहार। अब बस 23 तारीख तक हमें कमर कस कर यही जोश और जज्बा बरकरार रखना है, भाजपा की हर साजिश को नाकाम करना है। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। राज्य में अंतिम चरण की 38 सीटों पर 67.59 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को था। 

वहीं, 23 नवंबर यानी शनिवार को मतगणना होगी। झारखंड के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सामने आए एग्जिट पोल में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता में आने की संभावना जतायी गयी है। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनती नजर आ रही है। हालांकि एक एग्जिट पोल में झामुमोनीत इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,468