Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड-राजस्थान की कला में फ्यूजन का तड़का

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड-राजस्थान की कला में फ्यूजन का तड़का
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर के झारखंड पवेलियन में लगी एक स्टॉल पर जमशेदपुर के एक युवा ने झारखंड और राजस्थान में फ्यूजन का तड़का लगा कर एक स्टार्टअप शुरू किया है। इस फ्यूजन में इस युवा ने झारखंड के पारंपरिक आभूषणों को नये अंदाज में ट्रेंडी बना दिया है नए जामने के ये आभूषण मेले में लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। 

सिल्क की साडी पर कलाकारी को देखने के बाद दोस्तों ने उन्हें ऐसे आभूषण बनाने के लिए प्रेरित कियो खास बात यह है की वह पोषक के रंग से मेल खाते हुए रंग व जूलरी आन आर्डर डिमांड भी बना रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन में जमशेदपुर के धीरज जैन राजस्थान की कला को झारखंड की ज्वेलरी पर उकेर रहे हैं। उन्होंने दोनों राज्यों की कला का फ्यूजन कर दिया है। 

वर्तमान में मानवाधिकार में स्नाकोत्तर की पढाई कर रहे धीरज जैन ने 2016 में यह स्टार्टअप शुरू किया था। छोटे स्तर पर शुरुआत करने के बाद अब उन्हें बड़े आर्डर अन्य शहरों से मिलने लगे हैं। धीरज बताते हैं कि डिजाइनिंग से ले कर ज्वेलरी को जोड़ने का काम वो खुद करते हैं। सीप पर पेंटिंग मोती स्टोन का प्रयोग करते हुए वह एक पीस चार घंटे में बनाते हैं। 

कुछ कामों में उनकी मां सहयोग करती हैं। इस छोटे स्टार्टअप की शुरूआत अब  बिजनेस का रूप लेने लगा है। वह बताते हैं कि डिजाइनिंग में रूचि थी। इसलिए एक बार सिल्क की साडी में कुछ स्टोन के साथ डिजाइनिंग की वह साडी काफी आकर्षक बनी उसके बाद दोस्तों के कहने पर ज्वेलरी की डिजाइनिंग शुरू की वह ज्वेलरी पर राजस्थान की कला की पेंटिंग करते हैं। अपनी कला के जरिये वह कण के बूंदें, गले का हार, अंगूठी, ब्रेसलेट तैयार करते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,555