पीएम मोदी के विमान में आयी तकनीकी खराबी, देवघर एयरपोर्ट पर हैं प्रधानमंत्री
एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर/ रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गयी है। वे फिलहाल देवघर एयरपोर्ट पर हैं। दिल्ली से दूसरा विमान देवघर आ रहा है। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री देवघर एयरपोर्ट से बिहार के जमुई गये थे। वहां बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुए। वहां से लौटने के बाद वे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान विमान में तकनीकी दिक्कत आ गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर से दिल्ली लौटने के लिए विमान में बैठे थे।
सीनियर पायलट ने टेकऑफ में तकनीकी दिक्कत आने के बाद उसकी सूचना एटीसी और हेडक्वार्टर को दी। सीनियर पायलट से पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही पीएमओ ने को-ऑर्डिनेट किया। दिल्ली से वायुसेना का विमान देवघर आ रहा है। विमान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।