Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अबुआ दिशुम अबुवा राज का सपना अधूरा : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अबुआ दिशुम अबुवा राज का सपना अधूरा : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

रविवार को विधानसभा स्तरीय बाइक रैली

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। आज शुक्रवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म दिवस मनाया गया। एवं उनके नक्शे कदम पर चलने का प्रेरणा लिया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिल्ली विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने बंता चौक में धरती आबा का जन्मोत्सव मनाया गया एवं आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए उनके विचारधारा का प्रेरणा लिया गया।

मौके में संगठन के पदाधिकारी संजीव महतो, रविंद्र कुमार दीपक, विमल महतो आदि मौजूद रहे। प्रत्याशी श्री महतो ने कहा कि धरती आबा के सपनों को साकार करने के लिए राज्य के लोगों ने मन बना लिया है। नए बदलाव के तर्ज पर इस बार मतदान किया जायेगा। इसके उपरांत जनसंपर्क करते हुए राहे पहुंचे। 

राहे के रामडेरा कोंताटोली  में भगवान बिरसा मुंडा जी का अभिभाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि रविवार को संपूर्ण सिल्ली विधानसभा स्तरीय विशाल बाइक रैली निकाला जायेगा। जिसकी प्रशासनिक अनुमति प्राप्त कर लिया गया है। प्रत्याशी श्री महतो ने दोवाडु, पतराहातु, बड़ा चांगडु, बंसिया एवं बसंतपुर पंचायत का दौरा किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,341