Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति के रक्षक थे भगवान बिरसा मुंडा : मिथिलेश्वर मिश्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्र, धर्म एवं संस्कृति के रक्षक थे भगवान बिरसा मुंडा : मिथिलेश्वर मिश्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर द्वारा झारखंड के वीर स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिरसा चौक, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। प्राचीन राम मंदिर चुटिया में भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड के नहीं बल्कि भारतवर्ष के जननायक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत अंग्रेजों से संघर्ष  किया तथा बलिदान हुए। धनुष- बाण तथा जनेऊ धारण किए हुए भगवान बिरसा जनजाति समाज के धर्म एवं संस्कृति के भी रक्षक  थे।

उन्होंने अंग्रेज मिशनरियों के प्रभाव से समाज के बीच हो रहे धर्मांतरण का  विरोध किया तथा स्वधर्म के प्रति जागरूक किया। भगवान बिरसा की पावन जयंती पर आज संपूर्ण देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है तथा भगवान बिरसा के साथ-साथ जनजाति समाज के सभी महापुरुषों वीर बलिदानियों को नमन कर रहा है। झारखंड के संपूर्ण विकास के लिए धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए आज उनके दिखाएं मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। 

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में राम मंदिर चुटिया के महंत गोकुलदास, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी, रांची विभाग मंत्री रविशंकर राय, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर मंत्री विश्वरंजन, महानगर सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश गिरी, महानगर मातृशक्ति प्रमुख चंदा देवी, केशव नगर मंत्री अजय बैठा, बिरसानगर संयोजक त्रिलोक सिंह, मंजू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड  के प्रचार प्रसार, सह प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,349