टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा का दीक्षांत समारोह 16 नवंबर शनिवार को होने जा रहा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मौजूदगी में आयोजित होने वाले इस दीक्षांत समारोह में प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक पद्म भूषण डॉ. बीएन सुरेश जो वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम के संस्थापक, निदेशक और कुलपति हैं उनका मुख्य संबोधन होगा।
अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. बीएन सुरेश दीक्षांत समारोह में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति और भविष्य के लिए उसके प्रभावों पर उनकी अंतर्दृष्टि का बेसब्री से इंतजार है विषय पर विस्तार से विचार रखेंगे। जीपी बिरला ऑडिटोरियम में करीब 6 घंटे तक चलने वाले इस दीक्षांत समारोह में बीआईटी मेसरा के बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष और जाने-माने उद्योगपति सीके बिरला भी उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर सुदीप दास ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।