Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिरसा मुंडा जयंती : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर ग्रामीणों की खास तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिरसा मुंडा जयंती :  भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर ग्रामीणों की खास तैयारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 159वीं जयंती पर उनके जन्मस्थली उलिहातू में कार्यक्रम होगा। इस बार आदर्श आचार संहिता के कारण कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है।. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर तैयारी की गयी है। उनकी जन्मस्थली को सजाया गया है।

पूर्व केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय मंत्री अर्जुन मुंडा, तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा आज बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके अलावा भारत सरकार के निर्देश पर भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के उप महानिदेशक अंशु सिंह जयंती के अवसर पर उलिहातू आएंगे अंशु सिंह भगवान बिरसा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे खूंटी डीसी ने कहा कि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर भारत सरकार का कोई अधिकारी उलिहातू आएगा

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लोग राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकते हैं। इसलिए कार्यक्रम सादगी के साथ मनाया जाएगा। जयंती को लेकर बिरसा ओड़ा परिसर और बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है, परिसर में लॉरी बल्ब लगाए गए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,343