Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मंईयां सम्मान योजना पर नहीं लगेगी रोक, झारखंड हाई कोर्ट ने दायर याचिका की खारिज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मंईयां सम्मान योजना पर नहीं लगेगी रोक, झारखंड हाई कोर्ट ने दायर याचिका की खारिज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाई कोर्ट का मंईयां सम्मान योजना को लेकर गुरूवार को बड़ा फैसला आया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के खिलाफ दायर जनहित याचिका को झारखंड उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति दीपक रौशन की बेंच ने याचिका पर सुनवाई की।

बता दें कि सिमडेगा के रहने वाले विष्णु साहू द्वारा जनहित याचिका दाखिल की गई थी। इस जनहित याचिका में दलील दी गई है कि चुनाव से पहले सरकार ने मतदाताओं को लुभाने के लिए इस तरह की योजना शुरू की है। मामले में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने दलीलें पेश की गई।

वहीं फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है और कहा है कि राज्य की मंईयां जीत गई। तानाशाह हार गया पर लड़ाई जारी है। मंईयां के ख़िलाफ़ अब ये सुप्रीम कोर्ट जाएँगे -पर मैं आपका भाई, आपका बेटा वहाँ भी इन्हें हराएगा जय मंईयां, जय जय झारखंड।

इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के ट्विटर हैंडल से भी एक पोस्ट किया गया है जिसमें कहा गया है कि जीत गई जीत गई। राज्य की सारी मंईयां जीत गई। हाई कोर्ट में तानाशाह मंईयां के ख़िलाफ़ केस हार गई। अब कभी वे मंईयां के तरफ़ नज़र उठा कर नहीं देखेंगे। अब से 21 दिन बाद हर राज्य की हर बहन के खाते मेंहर महीने 2500,साल के पूरे 30,000 राज्य के बहनों की आर्थिक आज़ादी-मंईयां सम्मान!

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,343