Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम : ईवीएम में गड़बड़ी के कारण देर से शुरू हुई वोटिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पश्चिमी सिंहभूम : ईवीएम में गड़बड़ी के कारण देर से शुरू हुई वोटिंग
विज्ञापन
  • पश्चिमी सिंहभूम की 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव में शांतिपूर्ण
  • ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से देर से शुरू हुई वोटिंग

टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले की 5 विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

जिले के मतदाताओं में चुनाव के प्रति जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें सुबह से ही देखी जा रहीं हैं। 

पश्चिम सिंहभूम जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। जगन्नाथपुर (एसटी) विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बन गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित चक्रधरपुर और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलवाद को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये हैं। नक्सल प्रभावित सहित क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की कमान बीएसएफ के जवान संभाल रहे हैं। पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती मतदान केंद्रों पर और उसके आसपास की गयी है। अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,662