टीम एबीएन, रांची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, आज झारखंड प्रदेश में पहले चरण का मतदान है और छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है और रायपुर पूर्व में भी जो हमारे (भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी हैं वो जीत रहे हैं।
- मुझे विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे: अर्जुन मुंडा
भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा, मैं आज यहां वोट देने आया हूं... मैंने राज्य को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने के लिए वोट किया है, मुझे उम्मीद है कि खरसावां की जनता भी इसी तरह वोट करेगी। मुझे विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार जीतेंगे।
- भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें : अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, झारखंड में 43 सीटों पर मतदान हो रहा है। हमारी सभी से अपील है कि लोकतंत्र के महापर्व में जो पांच वर्ष में अवसर मिलता है, अपना प्रतिनिधि चुनने का वो चुनें... राज्य की खुशहाली, विकास, अपनी सरकार बनाने के लिए और वर्तमान भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें, यही हमारी अपील है।
- शांतिपूर्वक मतदान करें: एसपी मेहता
एसपी सिटी राज कुमार मेहता ने कहा, रांची वासियों से यही संदेश है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें... हम चाहते हैं कि लोग शांतिपूर्वक मतदान करें... सुरक्षात्मक दृष्टि से ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।