Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : लाभर में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान को लगी गोली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : लाभर में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान को लगी गोली
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान को गोली लग गयी है। यह घटना बुधवार की सुबह लातेहार के लाभर क्षेत्र में हुई, जहां सीआरपीएफ जवान संतोष कुमार यादव विधानसभा चुनाव की ड्यूटी पर तैनात थे। 

फिलहाल स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को रांची रेफर कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पिकेट ड्यूटी के दौरान अचानक एक्सीडेंटल फायरिंग हो गयी, जिसमें जवान को सिर में गोली लगी।

घायल जवान को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजे जाने की तैयारी चल रही है। संतोष कुमार यादव बिहार के निवासी हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,684