Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डॉ दीपक गुप्ता ने पहला वोट दे कर पेश की मिसाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डॉ दीपक गुप्ता ने पहला वोट दे कर पेश की मिसाल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने और चुनाव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप आइकॉन के रूप में डॉ दीपक कुमार गुप्ता ने आज पहले मतदाता के रूप में अपना वोट डालकर प्रदेश के सभी मतदाताओं के लिए एक मिसाल कायम की। उनका यह कदम न केवल मतदान के महत्व को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि हर नागरिक का एक वोट लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

डॉ दीपक कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, मतदान एक अधिकार है, जिसका सही उपयोग देश के भविष्य को संवार सकता है। मेरा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।

उन्होंने झारखंड के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे भी अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट करें और इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बता दें कि डॉ गुप्ता कई दिनों से विभिन्न माध्यम से उन्होंने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,269