Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिल्ली में मुद्रा पर नहीं मुद्दा पर होगा मतदान : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिल्ली में मुद्रा पर नहीं मुद्दा पर होगा मतदान : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही राज्य में राजनीतिक गर्मी भी बढ़ने लगी है। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र सबसे होट क्षेत्र बना हुआ है। आज सोनहातू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने क्षेत्र भ्रमण किया और राज्य में नये बदलाव को लेकर मतदान करने की अपील की। 

सोनाहातु प्रखंड के हारीन, सोनाहातु, जामुदाग, तेतला, एवं तेलवारी पंचायत में जनसंपर्क किया। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए इस बार बदलाव की राजनीति होनी चाहिए। मुद्रा की राजनीति नहीं बल्कि मुद्दा की राजनीति होनी चाहिए। 

जनता समझदार हो चुके हैं। अवश्य ही मतदान का सदुपयोग करेंगे। क्षेत्र भ्रमण के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी ने भी अपने चुनावी मुद्दा की जानकारी लोगों को देते चले और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,927