टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को गोड्डा व देवघर के सारठ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पहली सभा मधुपुर अनुमंडल के सारठ व मधुपुर विधानसभा की सीमा पर स्थित रांगा सिरसा मैदान में सुबह 1:45 बजे से होगी व दूसरी सभा गोड्डा में पौड़ेयहाट-गोड्डा विधानसभा की सीमा से सटे सिकटिया मैदान में दोपहर 3:15 बजे होगी।
प्रधानमंत्री मोदी सारठ में मधुपुर, सारठ, जरमुंडी, देवघर, जामताड़ा, नाला, शिकारीपाड़ा, जामा व दुमका के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं गोड्डा में प्रधानमंत्री पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, बोरियो, महेशपुर, पाकुड़, राजमहल, बरहेट, लिट्टीपाड़ा व साहिबगंज के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।
13 नवंबर को दरभंगा एयरपोर्ट से दोपहर 1:05 बजे देवघर एयरपोर्ट आयेंगे। देवघर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिये 1:30 बजे सारठ पहुंचेंगे। सारठ में 1:45 बजे से 2:25 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे सारठ से 3:05 बजे गोड्डा पहुंचेंगे।
गोड्डा के बाइपास रोड में 3:15 से 3:55 बजे तक प्रधानमंत्री की चुनावी सभा होगी। शाम 4:35 बजे प्रधानमंत्री देवघर एयरपोर्ट वापस आयेंगे व शाम 4:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।