Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल्पना के आरोप पर भड़के हिमंता बिस्वा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल्पना के आरोप पर भड़के हिमंता बिस्वा
विज्ञापन

बोले- अमित शाह ने भी फोन के माध्यम से सभा को संबोधित किया, लेकिन...

टीम एबीएन, रांची। कल्पना सोरेन द्वारा केंद्र सरकार पर उनके चुनाव प्रचार में बाधा डालने के आरोप पर भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है। हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह भी सिमडेगा में तीसरी बैठक में शामिल नहीं हो सके। 

हालांकि, इसके लिए हम चुनाव आयोग या झारखंड सरकार को दोष नहीं दे रहे हैं। हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं कि आज प्रचार का अंतिम दिन है और हमें समय पर अपनी चुनावी सभाएं पूरी करनी हैं। हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे लिखा कि शाह ने फोन के माध्यम से सभा को संबोधित किया। न कोई शिकायत, न कोई आरोप और निश्चित रूप से कोई नाटक नहीं।

बता दें कि बीते सोमवार को मुसाबनी में सभा के बाद, कल्पना सोरेन का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के लिए तैयार था, लेकिन बैटरी डाउन होने से उसे कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इसके बाद हेलीकॉप्टर को नो-फ्लाइंग जोन बताकर शाम 4 बजे तक उड़ने नहीं दिया गया। इस वजह से कल्पना सोरेन को करीब 1 घंटे तक मुसाबनी में रुकना पड़ा और उन्होंने फोन के माध्यम से लातेहार की सभा को संबोधित किया। 

इसके बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि भाजपा और केंद्र सरकार की साजिश के कारण उन्हें जगन्नाथपुर नहीं जाने दिया गया जबकि इसके बाद उन्हें तोरपा और लातेहार में भी चुनावी कार्यक्रम में जाना था, लेकिन फोन से ही लातेहार की जनता को संबोधित किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,147