Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एचइसी जल्द बहाल करेगा अस्थायी सप्लाईकर्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एचइसी जल्द बहाल करेगा अस्थायी सप्लाईकर्मी
विज्ञापन

एचइसी में सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति जल्द

टीम एबीएन, रांची। एचइसी में सप्लाई कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए कर्मियों से फॉर्म भरवाया गया है। जिसकी स्क्रूटनी व अन्य प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एचइसी के अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी कर ली जायेगी। 

वहीं अस्थायी कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके बाद सप्लाई कर्मियों को उनके कार्यस्थल में प्रवेश दिया जायेगा। एचइसी की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण प्रबंधन ने पिछले एक वर्ष से सप्लाई कर्मियों के उनके कार्यस्थल पर जाने पर रोक लगा दी है। 

जिसे लेकर सप्लाई कर्मियों ने आंदोलन भी किया था। बाद में प्रबंधन के आश्वासन के बाद सप्लाई कर्मियों ने मुख्यालय, प्लांटों में स्थायी कर्मियों, निदेशकों को प्रवेश करने दिया। सप्लाई कर्मियों का लगभग 27 माह का वेतन भी बकाया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,764