Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल शाम थम जायेगा चुनावी शोर : के रवि कुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल शाम थम जायेगा चुनावी शोर : के रवि कुमार
विज्ञापन

झारखंड में सोमवार की शाम को थम जायेगा पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा है कि पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर सोमवार (11 नवंबर) की शाम को थम जायेगा। 13 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग 43 विधानसभा सीटों पर है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक मतदान होना है, वहां शाम पांच बजे और जहां शाम चार बजे तक मतदान का समय है, वहां चुनाव प्रचार का कार्य 48 घंटे पहले सोमवार को चार बजे बंद हो जायेगा। वे रविवार को धुर्वा के निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता कर रहे थे। 

सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि पहले चरण के चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ चुनाव कार्य के लिए वहां गये (जो वहां के वोटर नहीं हैं) राजनीतिक लोगों को वहां से चले जाना होगा। कैंपेन की अवधि समाप्ति के बाद पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। सोमवार को पांच जिले पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा में हेलीड्रॉपिंग के माध्यम से 225 बूथों पर चुनाव कर्मियों को भेजा जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,124