Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजनाथ ने जाति जनगणना के वादे को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जनता को गुमराह करती है कांग्रेस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजनाथ ने जाति जनगणना के वादे को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जनता को गुमराह करती है कांग्रेस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते शनिवार को कांग्रेस के सत्ता में आने पर जाति जनगणना कराने का वादा करने के लिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उनकी पार्टी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। सिंह ने आश्चर्य जताया कि जब देश में सबसे पुरानी पार्टी की सरकार थी तो उसने यह कवायद क्यों नहीं की।

झारखंड के खूंटी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार के संरक्षण में बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सिंह ने कहा, वर्ष 2011 में एक सामाजिक-आर्थिक जाति आधारित जनगणना आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 46 लाख जातियां, उपजातियां और गोत्र पाए गए थे। ये संख्या इतनी बड़ी थी कि उस वक्त ये रिपोर्ट सार्वजनिक भी नहीं की गई। सामाजिक कल्याण मंत्रालय के अनुसार, लगभग 1200 अनुसूचित जाति (एससी), 750 से अधिक अनुसूचित जनजाति (एसटी) और लगभग 2,500 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) थे। सिंह ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता पार्टी की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराने का दावा करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस इस जाति का पिटारा खोलकर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से हजारों जातियों के कल्याण के लिए पार्टी के ब्लूप्रिंट के बारे में पूछना चाहता हूं। विभिन्न जातियों के लिए आरक्षण की क्या व्यवस्था करेगी? यह सब चीजें सार्वजनिक की जानी चाहिए।

सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में बांग्लादेशियों की घुसपैठ बढ़ रही है। रक्षा मंत्री ने कहा,मैं झामुमो, कांग्रेस और राजद नेताओं से पूछना चाहता हूं कि घुसपैठिए झारखंड में क्यों आ रहे हैं। राज्य की जनजातीय आबादी 52 प्रतिशत से घटकर 28 प्रतिशत क्यों रह गई है? उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में हालात इतने खराब हो गए हैं कि सरस्वती वंदना तक पर रोक लगाई जाती है और त्योहारों के दौरान पथराव होता है। सिंह ने आरोप लगाया कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और इसके नेताओं ने अपनी जेबें भरने के लिए आदिवासी समुदाय को धोखा दिया है। उन्होंने लोगों से झारखंड से झामुमो नीत गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता में लाने की अपील की है। चतरा में एक अन्य रैली में उन्होंने दावा किया कि भाजपा झारखंड के साथ-साथ महाराष्ट्र में भी सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,051