टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को रांची में होने वाले रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पीएम की सुरक्षा में 17 आइपीएस व 4000 जवान तैनात रहेंगे। झारखंड पुलिस की ओर से एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर व एसपीजी की ओर से अधिकारी सुरेश सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
प्रधानमंत्री के आने-जाने वाले रास्ते में सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है। वहीं बहुमंजिली इमारतों पर हथियारबंद सुरक्षा गार्डों को तैनात किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां ओटीसी ग्राउंड से लेकर रातू रोड चौराहा तक सभी जांच प्रक्रिया को पूरी करने में जुटी है।