Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

संप्रभुता, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए करें शत-प्रतिशत मतदान : विहिप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
संप्रभुता, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए करें शत-प्रतिशत मतदान : विहिप
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में निरंतर हिंदू स्वाभिमान को कुचला जा रहा है। वर्तमान नेतृत्व में तुष्टिकरण अपने पराकाष्ठा को पार कर चुका है। यह बात विश्व हिंदू परिषद, झारखंड- बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। डॉ साहू ने कहा गढ़वा, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज सहित कई जिलों के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अब सरकारी स्कूलों को शुक्रवार के दिन बंदी किया जा रहा है। 

हाथ जोड़कर प्रार्थना करने से मना किया जा रहा है। साहिबगंज,पाकुड़ जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्र में हिंदू परिवार के बहू-बेटियों पर जबरन अत्याचार किया जा रहा है। जनजातीय परिवार के जमीन को जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। दर्जनों गांवों को बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठ कराकर जनसंख्या असंतुलन किया जा चुका है। आज हमारी धार्मिक शोभा यात्राओं में हमले एवं पत्थरबाजी करना आम होता जा रहा है।

दूसरी ओर खूंटी, सिमडेगा, गुमला आदि जनजातीय बहुल क्षेत्र में अपना वर्चस्व जमाने के लिए पत्थरगड़ी कराकर आम जनजातियों को गुमराह कर धर्मांतरण का फैक्ट्री चलाया जा रहा है। लोहरदगा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, जीटी रोड, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ आदि मार्गों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में गोतस्करों के द्वारा प्रतिबंधित गोबंशीय पशु को बांग्लादेश भेजा जा रहा है। 

हमारे मंदिरों को सरकारी नियंत्रण में लेकर दोहन करने का कुचेष्टा किया जा रहा है। यह इसलिए फल फूल रहा है क्योंकि हम हिंदू समाज का मत विभाजन होता रहा है। हम अपने मत को देते समय राज्यहित, हिंदूहित व सनातनहित को भूल जाते हैं। परिणाम स्वरूप हमारी संप्रभुता, संस्कृति, स्वाभिमान को निरंतर क्षति पहुंचाई जाती रहती है। हम सनातन विरोधियों को नेतृत्व देकर अपने सुरक्षा का बाट जोहते रहते हैं। 

हिंदू के बटे मतदान के कारण ही आज झारखंड की आंतरिक सुरक्षा खतरे में दिखाई पड़ती है। डॉ साहू ने कहा हमें जम्मू कश्मीर के चुनाव के बाद बने हिंदू विरोधी सरकार की मंशा को समझना होगा। 370 जैसे धारा को बहाल करने को विधानसभा में पारित कर पुण: अलगाववाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

यदि झारखंड में पनप रहे राष्ट्रद्रोही गतिविधियों को अंकुश लगाना है तो आज हिंदू समाज को एकनिष्ठ होकर शत- प्रतिशत मतदान करना होगा। डॉ साहु ने कहा कि अपनी परंपरा, संस्कृति एवं स्वाभिमान को अक्षुण्ण रखने के लिए हिंदू समुदाय राष्ट्रनिष्ठ व हिंदुत्व विचारधारा समूह को शत-प्रतिशत मतदान अवश्य करें। उक्त जानकारी विहिप के झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बीरेंद्र साहू ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,537