Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भ्रष्ट लोग और चोर लोगों का गिरोह है झामुमो गठबंधन : जेपी नड्डा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भ्रष्ट लोग और चोर लोगों का गिरोह है झामुमो गठबंधन : जेपी नड्डा
विज्ञापन
  • झामुमो गठबंधन में भ्रष्ट लोग और चोर शामिल, जेपी नड्डा बोले- झारखंड से सिंगल इंजन की सरकार को हटाने का समय आ गया

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज यानी शनिवार को कहा कि यदि उनकी पार्टी झारखंड में सत्ता में आई तो वह घुसपैठिये पिता और स्थानीय आदिवासी मां की संतानों को आदिवासी अधिकार नहीं देगी। 

नड्डा ने पलामू जिले के बिश्रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दी है और उन्हें बाहर निकाला जायेगा। उन्होंने कहा, झारखंड में यदि भाजपा सत्ता में आई तो बांग्लादेशी घुसपैठिये पिता और आदिवासी मां के बच्चों को आदिवासी अधिकारों से वंचित कर दिया जायेगा। वह घुसपैठ को जारी नहीं रहने देगी।

नड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में झामुमो नीत सरकार में भ्रष्ट लोग और चोर शामिल हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा, झारखंड से सिंगल इंजन की सरकार को हटाकर यहां सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन की सरकार लाने का समय आ गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,274