Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए 13 को मतदान करें : डॉ दीपक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए 13 को मतदान करें : डॉ दीपक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पेशा से अध्यापक, स्वीप, समाजसेवी डॉ दीपक गुप्ता ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी नागरिकों से मेरी विशेष अपील है कि इस बार हम झारखंड का मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लें। 13 नवंबर को, आप सब अपने मताधिकार का उपयोग कर एक नयी दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। 

हमारे वोट में हमारे सपनों का झारखंड बनाने की शक्ति है। एक ऐसा झारखंड, जहां विकास, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर हों। आपका एक वोट उस बदलाव की शुरुआत कर सकता है, जिसकी हम सब उम्मीद कर रहे हैं। 

युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वे आगे आकर एक प्रेरणा बनें, अपने परिवार और दोस्तों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। 13 नवंबर को एकजुट होकर मतदान केंद्र पहुंचें और साबित करें कि झारखंड के नागरिक अपने राज्य के भविष्य के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।

इस बार का वोट- झारखंड के लिए नया जोश, नया जोश - झारखंड का विकास

आपका एक वोट झारखंड को एक नया कल दे सकता है। इसलिए, वोट करें और झारखंड का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपनी भूमिका निभायें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,029