टीम एबीएन, रांची। इन दिनों झारखंड में विधानसभा चुनाव चरम पर है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों से उनकी बसें चुनाव आयोग द्वारा ले ली गयी हैं। अब स्कूल यह चाहते हैं कि अभिभावक अपने बच्चों को 11 से 20 नवंबर तक खुद ही स्कूल पहुंचायें और वापस लेने भी जायें।
अब आप ही बताइये इस मनमानी का क्या जवाब है? अगर आप जैसे पत्रकार हों या फिर कोई सरकारी कर्मचारी, वह अपना ड्यूटी करेंगे या बच्चों को स्कूल पहुंचाने और लाने का काम करेंगे। साथ ही इससे बच्चों के अभिभावक भी परेशान हैं।