Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गरीबों को लूटने के लिए बनाया गया है टैक्स का ढांचा : राहुल गांधी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गरीबों को लूटने के लिए बनाया गया है टैक्स का ढांचा : राहुल गांधी
विज्ञापन

भारतीय टैक्स ढांचा गरीबों को लूटने के लिए बनाया गया, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। राहुल गांधी ने शनिवार को झारखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने धनबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारतीय कर (टैक्स) ढांचा गरीबों को लूटने के लिए बनाया गया है।

भारतीय कर ढांचा गरीबों को लूटने के लिए है- राहुल गांधी

झारखंड के धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय कर ढांचा गरीबों को लूटने के लिए है। अडानी आपके बराबर कर चुकाते हैं। धारावी की एक लाख करोड़ रुपये की जमीन उन्हें सौंपी जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी सीप्लेन में यात्रा करते हैं, समुद्र के अंदर जाते हैं, लेकिन गरीब और महिलाएं महंगाई की मार झेलती हैं।

गरीबों को पूंजीपतियों के कर्ज के बराबर धन देंगे

राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) भारत की आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा हैं, लेकिन सरकारी संस्थानों में उनका प्रतिनिधित्व नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि हम गरीबों को पीएम मोदी द्वारा माफ किये गये पूंजीपतियों के कर्ज के बराबर धन देंगे। जाति जनगणना से पता चलेगा कि देश की संपत्ति कैसे वितरित की जाती है।

आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने का वादा

झारखंड में चुनावी मैदान में धनबाद रैली में राहुल गांधी ने दावा किया कि किसी भी कीमत पर आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटायी जायेगी। राहुल गांधी ने धनबाद में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कभी दलितों और आदिवासियों तक नहीं पहुंचते, लेकिन वे उद्योगपतियों के परिवार के सदस्यों की शादियों में शामिल होते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,263