Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के घर आयकर छापा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के घर आयकर छापा
विज्ञापन

सुनील श्रीवास्तव समेत सात लोगों के आवास पर छापेमारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वरिष्ठ निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत सात अन्य लोगों के ठिकानों पर आयकर की टीम ने छापेमारी की है। रांची के अशोक नगर रोड नंबर 4 के सामने स्थित सुनील श्रीवास्तव के घर पर आयकर की छापेमारी चल रही है। 

आयकर की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ सुनील श्रीवास्तव के अलावा जमशेदपुर में भी कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील श्रीवास्तव और उनके कई करीबियों के घर पर छापेमारी की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग रांची और जमशेदपुर समेत झारखंड के तीन अन्य शहरों में भी छापेमारी कर रहा है। 

छापेमारी में कुछ मिला है या नहीं, इस संबंध में आयकर विभाग ने अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम सुबह करीब छह बजे रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सुनील श्रीवास्तव के आवास पर पहुंची। सुनील श्रीवास्तव का आवास अरगोड़ा के रामदेव विहार सोसाइटी में है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,734