Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सीएम हेमन्त ने आखिर क्यों दी विपक्ष को सामने से लड़ने की खुली चुनोउती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम हेमन्त ने आखिर क्यों दी विपक्ष को सामने से लड़ने की खुली चुनोउती
विज्ञापन
  • अगर हिम्मत है तो सामने से लड़ो... आखिर CM सोरेन ने वोटिंग से पहले किस पर किया अटैक?

टीम एबीएन, रांची। झारंखड विधानसभा के लिए 13 नवंबर, 2024 को पहले चरण के तहत मतदान होना है। सभी दल वोटर्स को लुभाने के लिए पूरी ताकत लगा दिए हैं। साथ ही अपने विरोधियों पर दमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर तगड़ा अटैक किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बीजेपी को खुली चुनौती है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन लिखा कि अगर हिम्मत है तो सामने से लड़ो-कायर अंग्रेजों की तरह लगातार पीछे से वार क्यों? कभी ED, कभी CBI, कभी कोई एजेंसी - कभी कोई और, अब अरबों रुपये खर्च कर दिये मेरी छवि बिगाड़ने में, अजब हालात है।

  1. 11 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है, 5 साल राज्य में रही - ख़ुद को डबल इंजिन सरकार बोलती रही।
  2. फिर रघुबर सरकार के पांच साल सिर्फ हाथी क्यों उड़ी ?
  3. क्यों पांच सालों में 13000 स्कूल बंद किये?
  4. क्यों पांच साल में 11 लाख - जी हां 11 लाख राशन कार्ड कैंसिल किये?
  5. क्यों पांच साल में 1 JPSC परीक्षा नहीं हुई?
  6. क्यों पांच साल में वृद्धा/विधवा पेंशन नहीं बढ़ा और ना मिला?
  7. क्यों पांच साल में राज्य में भूख से सैंकड़ों मौतें हुई?
  8. क्यों पांच साल में युवाओं को साइकिल बनाने, केला बेचने की सलाह दी गयी?
  9. क्यों पांच साल में सरकारी कर्मियों को ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी गयी?
  10. क्यों पांच साल में झारखंड की बिजली बांग्लादेश में बेची गयी?
  11. क्यों पांच साल में सेविका/सहिया/पारा शिक्षकों पर लगातार लाठियां बरसायी गयी?
  12. क्यों पांच साल में बच्चियों की पढ़ाई के लिए कोई योजना नहीं लायी गयी?
  13. क्यों पांच साल में बहनों के लिए मंईयां सम्मान योजना नहीं लायी गयी ?
  14. क्यों लगातार बिजली बिल बढ़ाया गया? ऐसे अनगिनत सवाल हैं।
विज्ञापन