Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम हेमंत ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य, राज्य की सुख और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

सीएम हेमंत ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य, राज्य की सुख और समृद्धि के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पूरे देश में छठ का त्यौहार मनाया जा रहा है। छठ पर्व का आज तीसरा दिन है। नहाए-खाए और खरना के बाद इस महापर्व में आज संध्याकाल में डूबते सूरज को अर्घ्य दिया गया। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने भी डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। सीएम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आज रांची के छठ घाट पर पहुंचे। उन्होंने राज्य और देशवासियों की सुख और समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान सीएम हेमंत ने कहा कि कल्पना गिरिडीह से चुनावी कार्यक्रमों में भाग ले रही है और मैं रांची से भाग ले रहा है। 

यही कारण रहा आज जब छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गया तो कल्पना साथ नहीं थी। सीएम हेमंत ने कहा, छठी मइयां और भगवान भास्कर सभी छठ व्रती माताओं-बहनों और उनके परिवारजनों के तप को सफल करें, यही कामना करता हूं। जय छठी मइयां। छठ के तीसरे दिन पहले भगवान सूर्य और छठी मैया की विधिवत पूजा की जाती है। फिर शाम के समय अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। कहते हैं कि इस दिन सूर्य देव की उपासना से संतान प्राप्ति, संतान की रक्षा और सुख समृद्धि का वरदान मिलता है। छठ पर्व के तीसरे दिन की पूजा को संध्या अर्घ्य भी कहा जाता है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,267