टीम एबीएन, रांची। प्रधानमंत्री मोदी के रांची में ओटीसी ग्राउंड से लेकर न्यू मार्केट चौक तक आगामी 10 नवंबर को रोड शो और गुमला व चंदनकियारी में कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री के रोड शो के मार्ग में कितने ऊंचे भवन हैं, कहां से कितने फोर्स की तैनाती की जानी है, कहां पर बैरिकेडिंग लगेगी व कहां पर रोड शो के दौरान मार्ग को ब्लॉक किया जाना है, इस दिशा में पुलिस मुख्यालय और रांची पुलिस अधिकारियों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है।
इसके अलावा संबंधित कार्यक्रम को लेकर रेंज डीआइजी के स्तर से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर अफसरों व जवानों की जरूरत का भी आकलन किया जा रहा है। इसी के आधार पर पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बलों की मांग की जायेगी।