Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में फिर बनेगी झामुमो गठबंधन की सरकार: पप्पू यादव

झारखंड में फिर बनेगी झामुमो गठबंधन की सरकार: पप्पू यादव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची।  निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विचारधारा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास मॉडल के आधार पर राज्य में एक बार फिर झामुमो नीत गठबंधन की सरकार बनेगी।

        बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में आदिवासियों और दलितों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की सरकार बनाना चाहती है। रांची में कांग्रेस भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यादव ने दावा किया कि झारखंड की जनता 13 और 20 नवंबर को मौजूदा गठबंधन सरकार के पक्ष में वोट देकर भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी की विचारधारा और हेमंत सोरेन के विकास मॉडल के आधार पर यहां एक बार फिर गठबंधन की सरकार बनेगी।' यादव ने आरोप लगाया, भाजपा यहां आदिवासियों, छोटे व्यापारियों, दलितों और अल्पसंख्यकों की सरकार नहीं बनाना चाहती। वे पूंजीपतियों की सरकार चाहते हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मा भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।

यादव ने कहा, मैं निर्वाचन आयोग से अनुरोध करता हूं कि जब भी शर्मा झारखंड आएं, तो उनके कमरों, कार्यालयों और विमानों की छानबीन सुनिश्चित की जाए। सरमा झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हैं। झारखंड में घुसपैठ के भाजपा के आरोप पर यादव ने दावा किया कि यदि बांग्लादेशी घुसपैठिये राज्य में घुसे हैं तो यह केंद्र सरकार की विफलता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,771