Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चुनाव की तिथि नजदीक है, अपूर्ण कार्य जल्द पूरा करें : डीसी

चुनाव की तिथि नजदीक है, अपूर्ण कार्य जल्द पूरा करें : डीसी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन के निमित्त समाहरणालय सभागार में बुधवार को बैठक हुई। इस दौरान मतदान केंद्रों में सुविधाओं के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल, जिला सुरक्षा बल के आवासन, ठहराव को लेकर हुई व्यवस्था की जानकारी ली गयी।

कहा कि चुनाव की तिथि नजदीक है। ऐसे में जो भी कार्य अपूर्ण हैं उसे जल्द पूर्ण करें। उन्होंने सुरक्षा बलों के आवासन की व्यवस्था में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों, जिला सुरक्षा बलों के आवासन, मतदान स्थलों में मूलभूत सुविधा, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल आदि दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आवासन वाले स्थानों में पानी, बिजली के साथ-साथ शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करने, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा देने को कहा। मौके पर एसपी एहतेशाम वकारिब, डीडीसी निरंजन कुमार, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार आदि थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,496