Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मणिपुर में बेटियों पर हुई ज्यादती पर चुप रहनेवालों के मुंह से बेटी बचाने की बात शोभा नहीं देती : सीएम

मणिपुर में बेटियों पर हुई ज्यादती पर चुप रहनेवालों के मुंह से बेटी बचाने की बात शोभा नहीं देती : सीएम
विज्ञापन
  • मणिपुर में आदिवासी बेटियों के अत्याचार पर चुप रहने वाले बेटी बचाने की बात कर रहे हैं : हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, चक्रधरपुर/ रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से दिये गये रोटी, बेटी, माटी के नारे पर पलटवार किया है। बुधवार को कोल्हान प्रमंडल की चक्रधरपुर विधानसभा सीट पर झामुमो के प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर से लेकर गुजरात तक बेटियों की लुटती इज्जत पर चुप रहने वाले किस मुंह से यहां बेटी की सुरक्षा की बात कर रहे हैं।

श्री सोरेन ने कहा कि मणिपुर में आदिवासी बेटियों की इज्जत लूटी जाती रही, उन्हें निर्वस्त्र किया जाता रहा, लेकिन पूर्वोत्तर के सात राज्यों की विकास परिषद का चेयरमैन होने के बावजूद असम के सीएम की जुबान नहीं खुली। आज यह व्यक्ति झारखंड में बेटी बचाने की बात करने आये हैं।

गुजरात में बिलकिस बानो के बलात्कार के सजायाफ्ता अभियुक्तों को छोड़ने वाले और पंजाब में बलात्कार के आरोपी राम रहीम को चुनाव के दौरान पैरोल पर रिहा करने वाले यही लोग हैं। झारखंड की जनता इन बहुरूपियों को पहचानती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,236