एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित अस्पताल के डॉक्टर सुधांशु रंजन के पास से कैश बरामद हुए हैं। पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए डॉक्टर के पास से 6 लाख 08 हजार 500 रुपये बरामद किये हैं।
मंगलवार को डॉक्टर सुधांशु रंजन बिहार के सासाराम से छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी को चेकिंग के दौरान एसएसटी की टीम ने रोका। जांच के दौरान यह नकदी बरामद हुई लेकिन डॉक्टर ने इन पैसों से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं किये हैं।
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कैश की बरामदगी की पुष्टि की है। वहीं घटना को लेकर बिश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी पैसों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।